Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बड़े राजनीतिक षड़यंत्र के बाद सीएम हाउस में 'डैमेज कंट्रोल' जिन देवतुल्य कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई उन्हीं से चुनाव में प्रचार की अपील

Jul 11, 2026 3 min read
बड़े राजनीतिक षड़यंत्र के बाद सीएम हाउस में 'डैमेज कंट्रोल' जिन देवतुल्य कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई उन्हीं से चुनाव में प्रचार की अपील
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट में 30 जुलाई को उप चुनाव होना है। उसके पहले भारतीय जनता पार्टी में इतना बड़ा षड़यंत्र रचा गया जिसकी गवाही प्रदेश भर की जनता दे रही है। आज जिस दतिया में भाजपा फतह की बात कर रही है उसी दतिया में जीत की जमीन पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने तैयार की और जब प्रत्याशी चयन की बात आई तो आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान कर भाजपा ने यह बता दिया कि उसका कार्यकर्ता सिर्फ संबोधन के लिए देवतुल्य है। बांकी वो सिर्फ झंडा -बैनर उठाने वाला ही कार्यकर्ता है। दरअसल हम जिनको देवता अथवा देवतुल्य कहते हैं उनकी पूजा करते हैं न कि उन पर लाठियां भांजते हैं। लेकिन दतिया में भाजपा ने अपने ही 'देवतुल्यों' पर जम कर लाठियां भांजी,आंसू गैस के गोले फेंके और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की। उसके बाद कार्यकर्ता भाजपा के लिए देवतुल्य कैसे हो सकते हैं। एक बड़े राजनीतिक षड़यंत्र के तहत पूर्व गृह मंत्री का टिकट काट दिया गया। प्रदेश भर का प्रत्येक नागरिक इंतजार कर रहा था कि अब पूर्व गृह मंत्री एक बार फिर विधानसभा की सीढ़ी चढ़ेंगे लेकिन किसी को यह नहीं मालूम था कि एक बड़ा षड़यंत्र रचा जा रहा है जिसकी गिरफ्त में पूर्व गृह मंत्री आने वाले हैं। भाजपा के लिए अपना सर्वश्व न्योछावर करने वाले पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा को एक झटके में पार्टी ने घर पर बैठा दिया और उसके बाद भाजपा के नेता कह रहे हैं कि दतिया में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। दरअसल पूर्व गृह मंत्री को अपनी पार्टी और नेताओं पर पूरा विश्वास था जिसके आधार पर वो अपनी चुनावी तैयारी को धरातल में उतार रहे थे। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि जिन पर वो अंध विश्वास कर रहे हैं वहीं उनके घर बैठने की स्कृप्ट लिख रहे हैं। आखिरकार पूर्व गृह मंत्री को घर बैठाने की रणनीति कामयाब हुई और अंत में डैमेज कंट्रोल करने के लिए पूर्व गृह मंत्री को सीएम हाउस बुलाया गया जहां पर सीएम यादव,अजय जामवाल और बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद थे। करीब आधे घंटे तक चली बैठक में पूर्व गृह मंत्री से की तरह की बातें हुई। अपने षड़यंत्रों को केन्द्रीय नेतृत्व के शिर पर मढ़ने का प्रयास किया गया और अंत में बयान जारी कर कहा गया कि सब आल इज वेल है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बड़े राजनीतिक षड़यंत्र के बाद सीएम हाउस में 'डैमेज कंट्रोल' जिन देवतुल्य कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई उन्हीं से चुनाव में प्रचार की अपील | मुखबिर MP