Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

शासकीय कर्मचारियों का पांच फीसदी बढ़ा मंहगाई भत्ता,2024 से मिलेगा मंहगाई भत्ता

Apr 27, 2025 1 min read
शासकीय कर्मचारियों का पांच फीसदी बढ़ा मंहगाई भत्ता,2024 से मिलेगा मंहगाई भत्ता
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  ने मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में बड़ी घोषणा की है। सीएम यादव ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को एक जुलाई  2024 से तीन प्रतिशत और एक जनवरी 2025 से दो प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने का ऐलान करते हुए कुल पांच फीसदी मंहगाई भत्ता देने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55%  महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीवाली अच्छी मनाकर किया जाएगा। गौरतलब है कि मंहगाई भत्ते को लेकर काफी समय से कर्मचारी नाराज चल रहे थे जिसकी मांग कई बार सीएम को ज्ञापन देकर कर्मचारी कर चुके हैं लेकिन अब जाकर कर्मचारियों की मांग पूरी हुई। सीएम की घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT