Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

रीवा संभाग की सड़क को दुरुस्त करने के लिए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने की समीक्षा बैठक

Dec 30, 2024 2 min read
रीवा संभाग की सड़क को दुरुस्त करने के लिए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने की समीक्षा बैठक
ADVERTISEMENT
Font Size:

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा संभाग में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आमजन को इन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सीधी से सिंगरौली 4-लेन (लंबाई 105.59 किमी) और रीवा बायपास (लंबाई 19.20 किमी) के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण किया जाए। बताया गया कि सीधी-सिंगरौली मार्ग का शेष निर्माण कार्य 30 जून 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। रीवा बायपास का कार्य आगामी दो वर्षों में पूर्ण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र  शुक्ल को बताया गया कि रीवा-बायपास के लिए आरओडब्ल्यू उपलब्ध है और चिन्हांकन का कार्य प्रगतिरत है।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आगामी शहडोल रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव को ध्यान में रखते हुए संबंधित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीवा-शहडोल मार्ग (टेटका मोड़ तक एसएच-57) की प्रगति की समीक्षा की और वन विभाग द्वारा पूर्व में स्वीकृत मार्ग के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। एमडी एमपीआरडीसी अविनाश लवानिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
रीवा संभाग की सड़क को दुरुस्त करने के लिए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने की समीक्षा बैठक | मुखबिर MP