मुख्यमंत्री ने विधायकों से मांगा पांच साल का मास्टर प्लान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी विधायक अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करें। जनता के काम समय पर हों, हम सबको इसकी चिंता करनी होगी। इसलिए सभी विधायक अपनी विधानसभा का अगले 5 साल का मास्टर प्लान बनाएं, ताकि क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास हो सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में ग्वालियर एवं चंबल संभाग की समीक्षा बैठक में वर्चुअली जुड़े स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दोनों संभागों में चल रहे एवं लंबित विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा कर कहा कि निर्माण कार्य तय वक्त पर ही पूरे करें, ताकि आमजन को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'शौरभ शर्मा की हो सकती है हत्या' कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने लगाया आरोप
रीवा संभाग की सड़क को दुरुस्त करने के लिए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने की समीक्षा बैठक
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024