Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

देवतालाब और बहुती का होगा उद्धार,मऊगंज में सीएम ने की घोषणा

Sep 7, 2025 2 min read
देवतालाब और बहुती का होगा उद्धार,मऊगंज में सीएम ने की घोषणा
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मऊगंज जिले के  देवतालाब शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  शिवकुंड का अवलोकन किया और इसका सौंदर्यीकरण कराए जाने की बात कही। मंदिर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बांकेलाल के शहनाई वादन की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। 
मुख्यमंत्री ने बहुती प्रपात के समीप कार्यक्रम स्थल पर गौपूजन किया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपना उल्लेख गोपालक के रूप में गर्व से करते हैं। मुख्यमंत्री निवास में उन्होंने गौमाता रखते हुए  पूजन का नियम बनाया हुआ है।  
आज मऊगंज  ज़िले के प्रवास के दौरान भी उन्होंने गौपूजन किया। इस दौरान वो जंगल में विचरण करने वाली गौमाताओं को अपनी एक आवाज में अपने पास बुलाने की कला रखने वाले रकरी गांव के गौसेवक सौखीलाल यादव से मिले और उसकी कला को सराहा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, विधायक देवतालाब गिरीश गौतम, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी सहित स्थानीय जन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
देवतालाब और बहुती का होगा उद्धार,मऊगंज में सीएम ने की घोषणा | मुखबिर MP