Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी के दस हजार से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में होंगे शामिल,कार्यकारिणी और निगम-मंडलों की नियुक्ति के बाद होगा पलायन

Sep 6, 2025 3 min read
बीजेपी के दस हजार से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में होंगे शामिल,कार्यकारिणी और निगम-मंडलों की नियुक्ति के बाद होगा पलायन
ADVERTISEMENT
Font Size:

लंबे समय बाद मध्य प्रदेश भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी नए शिरे से तैयार की जा रही है। हांलाकि Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में नाम तय करके दिल्ली भेज दिए गए हैं जिससे समय पर उसमें नाम जोड़े और घटाए जाएं और फिर नवरात्रि तक उसको जारी कर दिया जाए। बीजेपी पहले प्रदेश कार्यकारिणी जारी करने की योजना में है जिससे उसमें उठ रहे असंतोष को निगम-मंडलों के माध्यम से शांत किया जा सके। भाजपा में कुछ ऐसे नेता भी हैं जिनका पूरा जीवन भाजपा की राजनीति में गुजर गया लेकिन उन्हे न विधानसभा और न लोकसभा में टिकट मिला। इतना ही नहीं सैकड़ों की संख्या में ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्हे कभी संगठन में भी किसी पद में शामिल नहीं किया गया जिसके कारण अब उनके धैर्य का बांध फूट रहा है। सालों तक भाजपा में अपना जीवन खपाने वाले ऐसे कार्यकर्ता जब किसी मंत्री के निवास पर जाते हैं तो उन्हे वहां भी सम्मान नहीं मिलता है और वो खुद को ठगा सा महसूस करके मंत्रियों के निवास से निकल जाते हैं। इस बार मोहन कैबिनेट में कई ऐसे मंत्री हैं जो पहली बार के विधायक और पहली बार ही मंत्री बने हैं उनमें ज्यादा सत्ता का मद सवार हो गया है लिहाजा चनके निवास पर जाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बिल्कुल भी पूछ परख नहीं होती है। ऐसी स्थिति में भाजपा के सैकड़ों ऐसे कार्यकर्ता हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में काफी दम-खम रखते हैं और उन्हे संगठन-सरकार की तरफ से महत्व नहीं मिल रहा है इसलिए वो अब भाजपा के आखिरी निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। मतलब वो प्रदेश कार्यकारिणी फिर निगम-मंडलों की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। उसमें उन्हे स्थान नहीं मिलता है तो वो कांग्रेस का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसे करीब 100 वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं जो भाजपा की कार्यकारिणी और निगम-मंडल में स्थान नहीं मिलने के बाद कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। इतना ही नहीं ये जितने भी कार्यकर्ता हैं वो अपने साथ-साथ 100-100 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में लेकर जाने वाले हैं। हेमंत खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के बाद उनके लिए सबसे बड़ी यही चुनौती है कि वो आने वाले सबसे बड़े पलायन को कैसे रोकेंगे। क्योंकि उनके पास जो स्थिति है उसमें उनसे न उगलते बन रहा न निगलते बन रहा है। चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान लेकर चलने वाले हेमंत खंडेलवाल की असल चुनौतियां कार्यकारिणी जारी होने के बाद ही शुरु होने वाली हैं। क्योंकि पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल में लाखों कार्यकर्ताओं के आने का रिकार्ड है लिहाजा कहीं ऐसा न हो कि खंडेलवाल के कार्यकाल में लाखों कार्यकर्ताओं के जाने का रिकार्ड बने जो मिशन 28 के लिए सबसे बड़ी बाधा बन जाए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में संपर्क बढा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पलटवार करने के मूड में शांत बैठे हैं और उस समय के इंतजार में हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में कब आएंगे। दरअसल भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में आएंगे तो कांग्रेस को एक बड़ा बूस्टअप मिलेगा तो वहीं भाजपा का मनोबल गिरेगा। इसी लिए कांग्रेस अध्यक्ष इंतजार में बांहे फैला कर भाजपा कार्यकर्ताओं का इंतजार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी के दस हजार से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में होंगे शामिल,कार्यकारिणी और निगम-मंडलों की नियुक्ति के बाद होगा पलायन | मुखबिर MP