एमपी कांग्रेस को लेकर दिल्ली में मंथन,हार के कारणों की देंगे जानकारी,नई कार्यकारिणी पर होगी चर्चा

जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस का अध्यक्ष बने करीब छह महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन अभी तक वो अपनी कार्यकारिणी बनाने में नाकाम रहे हैं| इस बीच उन्हे लोकसभा चुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है| लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में लगातार मंथन का दौर चला,हार के कारणों का लगातार पता लगाया गया| अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से मंगलवार को दिल्ली में मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है| इस बैठक में प्रभारियों को भी बुलाया गया है| बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी संगठन के गतिविधियों की जानकारी दिल्ली हाई कमान को देंगे| बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान कार्यकारिणी को लेकर अलग से चर्चा करने के लिए समय मांगा गया है| पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं आने से पूर्व मुख्यमंत्री कमलानथ को अध्यक्ष पद से हटाया गया था लेकिन लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा| जीतू पटवारी ने चुनाव से पहले ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दी| नई टीम के लिए 67 नाम प्रस्तावित किए लेकिन अभी तक उस पर निर्णय नहीं हो पाया| विभिन्न संगठनों की बैठक में पार्टी की बात आमजन तक नहीं पहुंचा पाने,नेताओँ के कार्यक्रम के नाम पर रस्म अदायगी करने,पदाधिकारियों की निष्क्रियता की बात सामने आई है| इसके आधार पर युवा कांग्रेस,सेवा दल सहित अन्य संगठनों ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटा कर नए लोगों को अवसर देना शुरु कर दिया है| पंचायत और वार्ड स्तर पर समिति बनाने का निर्णय लिया गया है तो वहीं कार्यकारिणी भी सीमित रखने का निर्णय लिया गया है| कांग्रेस अध्यक्ष को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद कार्यकारिणी घोषित करने की अनुमति मिल जाएगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मंत्रियों को प्रभार के जिले मिले,सीएम ने इंदौर अपने पास रखा तो प्रहलाद को रीवा और विजयवर्गीय को सतना का प्रभार
ई-विधायक आफिस योजना शुरु करेगी मप्र सरकार,लैपटाप या कंम्प्यूटर के लिए अलग से राशि नहीं देगी सरकार,ई-विधान से जुड़ने पर विधायकों को सिंगल क्लिक से मिलेगी जानकारी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024