बैगा,भारिया और सहरिया जनजाति के लिए खुलेंगे शासकीय नौकरियों में भरती के दरवाजे,सरकार चलाएगी अभियान

मप्र में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा,भारिया और सहरिया के पढ़े लिखे युवाओं की शासकीय सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए राज्य सरकार अभियान चलाने जा रही है| इन जनजातियों की बहुलता वाले हर जिले में पांच-पांच आदर्श ग्राम के रुप में विकसित किए जाएंगे| बच्चों को विशेष पोषण आहार और देखभाल के लिए इन गांवों में माडल आंगनबाड़ियां भी तैयार की जाएंगी| इसके निर्देश जनजातीय कार्य,लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री विजय शाह ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए हैं| मंत्री शाह ने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) की प्रगति के बारे में जानकारी ली| अधिकारियों ने बताया है कि महाअभियान के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश पूरे देश में अव्वल स्थान पर है| विशेष पिछड़ी जनजातीय बहुल 24 जिलों में विकास कार्य में तेज गति के साथ चल रहे हैं| शाह ने निर्देश दिए हैं कि पीएम जन-मन के अंतर्गत स्वीकृत सभी प्रकार के विकास,कौशल उन्नयन एवं अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्य 31 अक्टूबर तक पूरे करने पर ध्यान केन्द्रित किया जाए| बैगा,भारिया और सहरिया के स्वास्थ्य उपचार और जांच के लिए प्रदेश में 66 मोबाइल हेल्थ वेन जल्द ही कार्यशील हो जाएंगी| विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल जिलों के पांच-पांच गांव आदर्श ग्राम के रुप में विकसित किए जाएंगे| गांव में ऐसी पंचायतों का निर्माण किया जाएगा जहां योजनाओं का प्रदर्शन भी होगा|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?श्योपुर में बनेगा माता शबरी का विसाल मंदिर,मेडिकल कॉलेज की मिली सौगात,गौ-पालकों को मिलेगा अनुदान
20 हजार संविदाकर्मियों की ग्रेड-पे कर दी गई कम,दस हजार कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका,पांच अधिकारियों के खिलाफ जारी हुआ वारंट
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024