20 हजार संविदाकर्मियों की ग्रेड-पे कर दी गई कम,दस हजार कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका,पांच अधिकारियों के खिलाफ जारी हुआ वारंट

मप्र के एक लाख 50 हजार संविदा कर्मियों को सीपीआई इंडेक्स के आधार पर वेतन देने के मामले में हड़कंप के बीच वेतन और ग्रेड पे- कम करने के मामलों ने तूल पकड़ लिया है| इन मामलों में सिर्फ एक साल में सिर्फ एक साल में दस हजार कर्मचारी हाईकोर्ट पहुंचे हैं| ऐसे ही एक मामले में स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन एसीएस सहित पांच अफसरों के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद वो सभी विभाग हरकत में आ गए,जिसमें संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं| इन विभागों ने संविदा को लाभ देने से संबंधित जानकारी मांगी है| गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने संविदा कर्मियों के लिए पॉलिसी बनाई थी| इस पॉलिसी में संबंधित पद का 100 प्रतिशत वेतनमान देने का फैसला हुआ था| ज्यादातर कर्मचारियों को यह वेत मिल भी गया,लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण कुछ विभागों में कुछ कर्मचारी छूट गए,जो कोर्ट की शरण में चले गए हैं| ऐसे ही इंदौर में पदस्थ स्वास्थ विभाग के कर्मचारी पार्थन पिल्लई को वेतनमान नहीं दिया गया| पिल्लई की बात अधिकारियों ने नहीं सुनी तो वो हाई कोर्ट की शरण में चले गए| नवंबर 2023 में कोर्ट ने आदेश दिया और दूसरे कर्मचारियों की तरह पिल्लई को भी वेतनमान देने के लिए कहा| हाकोर्ट के आदेश के मुताबिक चार महीने में वेतनमान मिलना था,लेकिन अप्रैल 2024 तक वेतनमान नहीं मिला,तो पार्थन पिल्लई ने कोर्ट में अवमानना याचिका लगा| इसके बाद हाई कोर्ट ने पांचों अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है| फिलहाल इस मामले की सुनवाई अगले महीने है उम्मीद है कि संविदा कर्मियों को अब न्याय मिल पाएगा|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बैगा,भारिया और सहरिया जनजाति के लिए खुलेंगे शासकीय नौकरियों में भरती के दरवाजे,सरकार चलाएगी अभियान
NSUI ने माखनलाल विश्विद्यालय के कुलगुरु पर लगाया आरोप,एबीवीपी के खिलाफ कुलगुरु को सौंपा ज्ञापन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024