Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा में 'लंच-डिनर' डिप्लोमैसी से रुठे और उपक्षेति नेताओं को मनाने की शुरु हुई कवायद

Aug 2, 2025 2 min read
भाजपा में 'लंच-डिनर' डिप्लोमैसी से रुठे और उपक्षेति नेताओं को मनाने की शुरु हुई कवायद
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र भाजपा अब हेमंत युग में प्रवेश कर चुकी है। अभी तक भाजपा में जो गुटबाजियां हुई बयानबाजी हुई उससे पार्टी अब खुद को निकाल कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच एक नया जोश और उत्साह भरने की कोशिश कर रही है। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पुराने रास्ते पर चल पड़े हैं जो पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे अपनाया करते थे। मलब नाराज नेताओं के घर जाकर भोजन करना और उनसे बात करके पार्टी की मुख्य धारा में लौटने और पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल ने पार्टी के रुठे और उपेक्षित नेताओं को मनाने का सिलसिला भी शुरु कर दिया है। जिसके लिए सबसे पहले उन्होने अपने घर को सुधारने पर जोर दिया है। खंडेलवाल बैतूल में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जा रहे हैं उनके घर पर भोजन कर रहे हैं और उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। यही उपाय अपनाने के लिए मंत्रियों और विधायकों को भी कहा गया है। जिसके तहत सभी से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बूथ स्तर तक जाएं और कार्यकर्ताओं से मेलजोल बढ़ाएं। जो कार्यकर्ता नाराज हैं उन्हे मनाएं और उन्हे पार्टी में काम करने के लिए प्रेरित करें। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार अब भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपना घर सुधारने के बाद उन जिलों का दौरा शुरु करने जा रहे हैं जहां पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के नाराज होने की खबरें आ रही हैं। भाजपा अध्यक्ष ने जो रुट प्लान बनाया है उसके तहत वो आगामी तीन माह तक प्रदेश के सभी संगठनात्मक 62 जिलों का दौरा करेंगे। इसके पहले वो ग्वालियर,जबलपुर और रीवा संभागों का दौरा करेंगे। यहां वो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लंच और डिनर करेंगे फिर पार्टी में पूरी क्षमता के साथ काम करने के लिए कहेंगे। खंडेलवाल ने अध्यक्ष बनते ही पुराने वरिष्ठ नेताओं से मेलजोल बढ़ाने का सिलसिला शुरु कर दिया था। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की यह सोच है कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का माहौल बनाना है तो उनके साथ बैठना होगा उनकी बात सुननी होगी और नाराजगी को खत्म करना होगा तभी एक नए युग का आगाज होगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा में 'लंच-डिनर' डिप्लोमैसी से रुठे और उपक्षेति नेताओं को मनाने की शुरु हुई कवायद | मुखबिर MP