Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
देश-विदेश

राहुल गांधी के हाथ लगा 'एटम बम' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा जल्दी करें परीक्षण

Aug 2, 2025 2 min read
राहुल गांधी के हाथ लगा 'एटम बम' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा जल्दी करें परीक्षण
ADVERTISEMENT
Font Size:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सियासत में 'एटम बम' फोड़ दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया है कि निर्वाचन आयोग बिहार में वोट चोरी में शामिल है और इस बारे में उनके पास ऐसा पुख्ता सबूत है, जो एटम बम की तरह है। इसके फटने पर आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी। भाजपा के सीनियर नेता राजनाथ सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'राहुल गांधी कहते हैं कि उनके पास एटम बम है। अगर ऐसा है तो उन्हें तुरंत उसे फोड़ देना चाहिए। उन्हें बस यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह खुद खतरे से दूर रहें।' सिंह ने कहा कि देश को राहुल गांधी के पिछले बयानों की याद है। रक्षा मंत्री ने कहा, 'उन्होंने (राहुल) संसद में भूकंप आने की धमकी दी थी, लेकिन जब उन्होंने अपनी बात रखी तो वह एक बेकार बात साबित हुई।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का निर्वाचन आयोग एक ऐसी संस्था है, जो निर्विवाद ईमानदारी के लिए प्रतिष्ठित है। सिंह ने कहा, 'राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विपक्ष के नेता को किसी संवैधानिक संस्था के बारे में निम्न स्तर की बयानबाजी करना शोभा नहीं देता।' राजनाथ ने कांग्रेस नेता को याद दिलाया कि उनकी अपनी पार्टी के हाथ खून से रंगे हैं, जिन्होंने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT