Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

पहले आप-पहले आप के फेर में उलझी भाजपा और कांग्रेस अब तक दोनों पार्टियों ने उम्मीदवारों का नहीं किया ऐलान 18 जून को होगी वोटिंग

Jun 1, 2026 2 min read
पहले आप-पहले आप के फेर में उलझी भाजपा और कांग्रेस अब तक दोनों पार्टियों ने उम्मीदवारों का नहीं किया ऐलान 18 जून को होगी वोटिंग
ADVERTISEMENT
Font Size:

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। लेकिन जिन्हें चुनाव लड़ना है वो अब तक तैयार नहीं हैं। दर असल निर्वाचन आयोग ने 18 जून 2026, गुरुवार को वोटिंग के लिए तारीख का ऐलान किया है। विधानसभा में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन भाजपा और कांग्रेस पहले आप-पहले आप का खेल- खेल रही हैं। अब तक दोनों ही दलों ने अपने उम्मीदवारों को गोपनीय रखा हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक एक जून सोमवार     से नामांकन भरने की अधिसूचना जारी की गई है। और 8 जून सोमवार    नामांकन की आखिरी तारीख है। 9 जून मंगलवार    को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और 11 जून गुरुवार नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। उसके बाद 18 जून 2026, गुरुवार को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होना है और उसी दिन पांच बजे तक नतीजे घोषित करना है। चुनाव आयोग ने अखाड़ा तैयार कर दिया है लेकिन पहलवान अब तक अखाड़े में नहीं उतरे हैं। MP विधानसभा में 230 सदस्य हैं। एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 58 वोट चाहिए।

ADVERTISEMENT

- BJP: 165 विधायक → 2 सीटें पक्की, 49 वोट अतिरिक्त बचेंगे
- कांग्रेस: 64 विधायक → 1 सीट के लिए 58 वोट चाहिए। लेकिन विजयपुर विधायक वोट नहीं डाल पाएंगे और बीना विधायक का मामला लंबित है

क्या BJP तीसरी सीट भी जीत सकती है?
BJP के पास 2 सीटों के बाद 49 वोट बचते हैं। अगर कांग्रेस के 6-7 विधायक क्रॉस वोटिंग करते हैं तो BJP तीसरी सीट भी निकाल सकती है। कांग्रेस के 4-5 विधायक BJP के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
पहले आप-पहले आप के फेर में उलझी भाजपा और कांग्रेस अब तक दोनों पार्टियों ने उम्मीदवारों का नहीं किया ऐलान 18 जून को होगी वोटिंग | मुखबिर MP