Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

NEET पेपर मामले में मोदी सरकार के साथ दिग्विजय सिंह कहा सरकार के 'सिस्टम पर उन्हें भरोसा है'

Jun 1, 2026 2 min read
NEET पेपर मामले में मोदी सरकार के साथ दिग्विजय सिंह कहा सरकार के 'सिस्टम पर उन्हें भरोसा है'
ADVERTISEMENT
Font Size:

नीट पेपर लीक मामले में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति की अहम बैठक हुई। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पूर्व सीएम के बयान से कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिर गया है। गौरतलब है कि इस समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हैं। और उन्होंने केन्द्र सरकार पर विश्वास जताते हुए कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी। और उन्हें सरकार के सिस्टम पर पूरा विश्वास है। पूर्व सीएम ने कहा कि यह मुद्दा राजनीति का नहीं, बल्कि लाखों छात्रों और उनके माता-पिता से जुड़ा चिंता का विषय है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार के सिस्टम पर लगातार सवाल खड़े कर रहे थे लेकिन दिग्विजय सिंह के बयान से अब राहुल गांधी और कांग्रेस का इस मामले में क्या रवैया होगा वो वक्त बताएगा। इस मीटिंग में उन तैयारियों पर भी चर्चा हुई है, जो आगामी 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा दोबारा होने वाली है।बैठक में भाजपा की तरफ से रविशंकर प्रसाद, Ghanshyam Tiwari, बांसुरी स्वराज और संबित पात्रा शामिल हुए थे। वहीं, विपक्षी की ओर से डीएमके की टी. सुमति, समाजवादी पार्टी के राजीव राय और कांग्रेस के डीन कुरियाकोस मौजूद रहे। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान शिक्षा मंत्रालय और अधिकारियों को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मीटिंग में समिति ने यह भी सवाल किया कि दोबारा होने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और लीक-प्रूफ कराने के लिए क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि पेपर को सुरक्षित और मजबूती से कराने के लिए इन-हाउस पेपर सेटर्स, शिक्षकों और प्रोफेसरों की सहायता ली जा रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
NEET पेपर मामले में मोदी सरकार के साथ दिग्विजय सिंह कहा सरकार के 'सिस्टम पर उन्हें भरोसा है' | मुखबिर MP