Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को संगठन से जोड़ेगी कांग्रेस 'सोशल मीडिया वारियर्स' अभियान का हुआ आगाज

May 31, 2026 1 min read
युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को संगठन से जोड़ेगी कांग्रेस 'सोशल मीडिया वारियर्स' अभियान का हुआ आगाज
ADVERTISEMENT
Font Size:

इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय युवाओं और प्रभावशाली व्यक्तियों को संगठन से जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने 'सोशल मीडिया वारियर्स अभियान' की शुरुआत कर दी है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अभियान को लॉन्च किया गया।  

ADVERTISEMENT

क्या है सोशल मीडिया वारियर्स अभियान?  
प्रदेश कांग्रेस युवाओं, जागरूक नागरिकों और इन्फ्लुएंसर्स को संगठन से जोड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की पहुंच बढ़ाना चाहती है। इसके तहत प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर इंटरनेट मीडिया वारियर्स का चयन किया जाएगा।  

नेताओं ने साझा की रूपरेखा  
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, प्रदेश संगठन महासचिव संजय कामले और इंटरनेट मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवेदन 15 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। चयनित वारियर्स को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अभियानों को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT