हर किसान होगा आत्मनिर्भर,20 लाख किसानों को सोलर पावर पंप देगी सरकार

मप्र में प्रदेश अन्नदाताओं (किसानों) को सम्मान और सुविधा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। किसानों को अब आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार बहुत जल्द 20 लाख से अधिक किसानों को सोलर पावर पंप उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार कर रही है। जिससे उन्हें बिजली बिल की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मुरैना जिले के ग्राम राजौधा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित किया इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से 6-6 हजार रुपए, इस प्रकार कुल 12 हजार रुपए सम्मान निधि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद भाईदूज से हर माह 1500 की राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 52 करोड़ 59 लाख्र रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 37.67 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण और 14.92 करोड़ की लागत के नये शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि यह नया महाविद्यालय भवन महाराजा मानसिंह तोमर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस महाविद्यालय में सभी जरूरी पाठ्यक्रम एवं संकाय प्रारंभ किए जाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा नेता की सक्रियता से अन्य नेताओं के पेट में उठा 'मरोड़' ढूंढ रहे दवाई,पद से हटने के बाद भी नहीं मान रहे माननीय
बीएल संतोष के भोपाल आगमन पर सियासी सुगबुगाहट तेज,निगम-मंडल और प्रदेश कार्यकारिणी पर होगी कसरत
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024