Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीएल संतोष के भोपाल आगमन पर सियासी सुगबुगाहट तेज,निगम-मंडल और प्रदेश कार्यकारिणी पर होगी कसरत

Aug 31, 2025 2 min read
बीएल संतोष के भोपाल आगमन पर सियासी सुगबुगाहट तेज,निगम-मंडल और प्रदेश कार्यकारिणी पर होगी कसरत
ADVERTISEMENT
Font Size:

एमपी बीजेपी में प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर कवायद तेज हो गई है। अंदरखानों की खबर है कि कार्यकारिणी को लेकर काम तेज हो गया है। उस पर बीएल संतोष का भोपाल दौरा सोने पर सुहागा कहा जा सकता है। बीएल संतोष भोपाल के दो दिवसीय प्रवास पर हैं लिहाजा माना यह जा रहा है कि अब प्रदेश कार्यकारिणी को अंतिम रुप देने का काम शुरु हो जाएगा। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी का एक खाका तैयार कर रखा है। जिसे बीएल संतोष के सामने रखा जाएगा फिर उसमें कुछ नाम जोड़े और घटाए जाएंगे। चेहरे पर हमेशा मीठी मुस्कान रखने वाले प्रदेश अध्यक्ष ने एक संतुलित टीम बनाने की तैयारी की है। उनकी कोशिश है कि कार्यकारिणी में एक व्यक्ति एक पद का विशेश ध्यान रखा जाना चाहिए। इसी लिए अभी तक निगम- मंडलों की नियुक्ति नहीं की गई है। डेढ़ सौ से अधिक मंडलों की नियुक्ति भी बांकी है जिससे नाराज नेताओं को खुश किया जा सके। कुल मिला कर प्रदेश अध्यक्ष डैमेज कंट्रोल के साथ ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को टीम में पद देकर संतुष्ट करने की दिशा में चल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के हाव भाव के कारण कार्यकर्ताओं को उनकी मनोदशा की थाह भी नहीं मिल रही है जिससे कार्यकर्ताओं में बेचैनी का आलम देखने को मिल रहा है। पहले प्रदेश कार्यकारिणी फिर निगम मंडलों की नियुक्ति का दौर शुरु होगा। इसी लिए भाजपा सभी में एक साथ काम करने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीएल संतोष के भोपाल आगमन पर सियासी सुगबुगाहट तेज,निगम-मंडल और प्रदेश कार्यकारिणी पर होगी कसरत | मुखबिर MP