Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

डबरा के नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचे फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा को बताया गुरु भाई

Feb 18, 2026 2 min read
डबरा के नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचे फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा को बताया गुरु भाई
ADVERTISEMENT
Font Size:

डबरा के नवग्रह शक्तिपीठ के दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लगातार नेता और अभिनेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा भी शक्तिपीठ पहुंचे जहां उन्होंने अपने गुरू दद्दाजी का स्मरण करते हुए कहा कि नरोत्तम मिश्रा मेरे गुरू भाई हैं, जिन्होंने नवग्रह पीठ की स्थापना कराकर ग्रहों का साधा है,जो उनको परलोक में साधेंगे। उन्होंने अलग-अलग प्रकृति के ग्रहों को एक साथ बैठाकर विकृति को दूर कर दिया है। भगवान का अनुग्रह हो जाए तो ग्रह स्वत: ही अनुकूल हो जाते हैं। गुरू को साध लो तो बुद्धि सुधर जाएगी। उससे मंगल होने लगेगा, तो शुक्र भी सुधर जाएगा और सारे ग्रहों की कृपा होने लगेगी। उन्होंने कहा कि सभी में हनुमान (वायु) है और जब तक शरीर में हनुमान (वायु) हैं,तब तक राम, यानि प्राण हैं। आज लगेगा हनुमानजी का दिव्य दरबार गुरूवार को बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमानजी का दिव्य दरबार लगाएंंगे,जिसमें भक्तों का पर्चा निकालाकर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी भक्त नारियल लेकर आएं। स्वप्न मेें यदि बंदर दिखाई दें,तो समझो हनुमानजी ने आपकी अर्जी स्वीकार कर ली है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT