Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया पहली बार पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पुष्प गुच्छ और मिठाई से हुआ स्वागत

Mar 23, 2026 2 min read
वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया पहली बार पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पुष्प गुच्छ और मिठाई से हुआ स्वागत
ADVERTISEMENT
Font Size:

भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया वित्त आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ के साथ उनका स्वागत किया। फिर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मिठाई खिला कर पवैया का स्वागत किया उनके साथ ही प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने भी पवैया का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पवैया के स्वागत के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंचे। मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने से पहले पवैया ने पार्टी के संस्थापकों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि पवैया को दो दिन पहले ही वित्त आयोग का अध्यक्ष घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद निगम-मंडलों की नियुक्ति का रास्ता भी खुल गया है। क्योंकि पिछले तीन महीने से निगम-मंडलों की नियुक्ति को लेकर कवायद चल रही है लेकिन पार्टी के अंदर चल रही अंतर्कलह के कारण निगम-मंडलों की नियुक्ति पर रोक लगती रही है। अब पवैया की नियुक्ति होने के बाद उन नेताओं को काफी राहत मिली है जो निगम-मंडल में शामिल होने का सपना देख रहे थे। लेकिन इस नियुक्ति के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में की तरह के सवाल भी पनप रहे हैं क्योंकि पवैया वरिष्ठ नेता होने के साथ पूर्व मंत्री हैं। लिहाजा अब जिस प्रकार से जयभान सिंह पवैया को वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है उससे से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जिन नेताओं के टिकट काटे गए अथवा जो नेता चुनाव हार गए हैं उनका राजनीतिक पुनर्वास कराने का पार्टी प्रयास कर रही है जिससे मिशन 2028 को फतह करने में यह सभी नेता अपना योगदान दे सकें।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया पहली बार पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पुष्प गुच्छ और मिठाई से हुआ स्वागत | मुखबिर MP