Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा के कार्यकर्ताओं में बेचैनी का माहौल संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज होने से प्रदेश कार्यालय में दस्तक दे रहे कार्यकर्ता

Mar 22, 2026 2 min read
भाजपा के कार्यकर्ताओं में बेचैनी का माहौल संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज होने से प्रदेश कार्यालय में दस्तक दे रहे कार्यकर्ता
ADVERTISEMENT
Font Size:

चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होते ही मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है। लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेचैनी का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल संगठनात्मक नियुक्तियां होने के कारण अब कार्यकर्ता खुद की जगह बनाएं रखने के लिए बेचैन हो रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय आ रहे हैं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर खुद की जुगाड़ बनाने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का दुखद निधन होने से पार्टी में कुछ दिनों तक शोक का माहौल था लेकिन अब पार्टी आगे बढ़ रही है और नियुक्तियों का दौर भी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण कार्यकर्ता लगातार प्रदेश कार्यालय में दस्तक देने के साथ अपने करीबी मंत्रियों के निवास पहुंचे कर अपना बायोडाटा दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाई साहब संगठन में मुझे भी उचित स्थान दिलवा दीजिए। हांलांकि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में जारी हो रही मोर्चों की कार्यकारिणी में नए चेहरों को पर्याप्त मौका देने का प्रयास किया जा रहा है। ने चेहरे आने के कारण भाजपा में थोड़ी बेचैनी है। क्योंकि हर कार्यकर्ता प्रदेश स्तर का नहीं है। किसी भी जिले के कार्यकर्ता को उठा कर उसे प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी में शामिल किया जा रहा है जिसे प्रदेश कार्यालय में अक्सर आने वाले कार्यकर्ता नहीं पहचानते और दूसरों से यही पूछते नजर आते हैं कि कहां से ढूंढ कर लाया गया है और किस नेता के करीबी हैं। इन्हीं बातों को लेकर प्रदेश कार्यालय में अक्सर चर्चाओं का दौर देखने को मिलता है। वहीं जिस प्रकार से निगम-मंडलों की नियुक्ति का भाजपा ने जो नया फार्मेट तैयार किया है वो भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा के कार्यकर्ताओं में बेचैनी का माहौल संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज होने से प्रदेश कार्यालय में दस्तक दे रहे कार्यकर्ता | मुखबिर MP