आदिवासियों के बीच पैठ बनाने के लिए कांग्रेस बनाएगी सलाहकार परिषद

मध्य प्रदेश की सरकार बनाने में आदिवासियों की क्या भूमिका है उसकी बानगी कांग्रेस द्वारा बनाई जा रही सलाहकार परिषद के माध्यम से देखने को मिल रही है। इस परिषद के माध्यम से कांग्रेस 89 आदिवासी ब्लाक से जुड़े हुए विषयों पर संवाद करेगी। संवाद के दौरान जो मुद्दे सामने आएंगे उन्हें सलाहकार परिषद के सामने रखा जाएगा। जहां विचार विमर्श के बाद राष्ट्रीय इकाई के माध्यम से पार्टी नेता राहुल गांधी तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश की आबादी में 21.2 प्रतिशत के आसपास आदिवासी हैं। मध्य प्रदेश की 47 विधानसभा और लोकसभा में छह सीटें आरक्षित रखी गई हैं। इनके अलावा भी कई सीटें ऐसी हैं कि जहां आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका में होते हैं। अभी कांग्रेस के फोकस में आदिवासी हैं। अब 89 आदिवासी विकासखंडों में सिंचाई क्षमता के विस्तार पर काम किया जा रहा है। जिससे आदिवासियों को कृषि की आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा सके। आदिवासियों को साधने के लिए कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विक्रांत भूरिया को पद देकर साधने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि जब भी मध्य प्रदेश में आदिवासियों ने करवट बदली है तो सत्ता पलट हुआ है। साल 2018 में आदिवासियों ने कांग्रेस की तरफ झुकाव दिखाया था तो 15 साल बाद कांग्रेस का सूखा खत्म हो गया था। और अब एक बार फिर कांग्रेस आदिवासियों को साधने की कोशिश कर रही है। इससे यह समझा जा सकता है कि भाजपा और कांग्रेस के लिए आदिवासी वोट कितना महत्वपूर्ण हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?गले तक कर्ज में डूबी मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने खरीदा नया जेट प्लेन जून के महीने में भरेगा उड़ान
भाजपा के कार्यकर्ताओं में बेचैनी का माहौल संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज होने से प्रदेश कार्यालय में दस्तक दे रहे कार्यकर्ता
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024