Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा की अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल होने की बढ़ी संभावना

Feb 23, 2026 Updated: Feb 23, 2026 2 min read
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा की अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल होने की बढ़ी संभावना
ADVERTISEMENT
Font Size:

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। जिन नेताओं से वीडी शर्मा ने मुलाकात की उनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल हैं। गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का ऐलान होने के बाद से ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर लगातार कवायद चल रही है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश से कम से कम चार सदस्य शामिल करने की योजना है। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से राष्ट्रीय नेतृत्व के पास गुप्त रुप से करीब 15 नाम भेजे गए हैं जिनमें चयन करके केन्द्रीय नेतृत्व करीब चार अथवा उससे अधिक नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल करेगा। भाजपा की तरफ से पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा का राजनीतिक रिकार्ड काफी मजबूत है और वो उम्र के क्राइटेरिया में भी फिट बैठते हैं। जिस प्रकार से उनकी संगठनात्मक समझ है उसको देखते हुए पूर्व अध्यक्ष की राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल होने और महासचिव बनने की संभावना जताई जा रही है। वीडी शर्मा भाजपा के उन नेताओं में से एक हैं जिनके कार्यकाल में भाजपा को सिर्फ जीत ही जीत हासिल हुई है। विधानसभा का उप चुनाव हो अथवा नगरीय निकाय और फिर साल 2023 का विधानसभा और फिर 2024 का लोकसभा चुनाव सभी जगहों पर खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने जीत का परचम लहराया है। और यही कारण है कि उनकी जीत का प्रतिशत 100 फीसदी है। वो एक ब्राह्मण नेता भी हैं इसी लिए माना जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा को एक बार फिर बड़ा दायित्व दिया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT