बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा

दतिया उप चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पहली बार हो रही बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में जब पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा पर कैमरे की नजर पहुंची तो थोड़ी देर के लिए कैमरा वहीं पर ठहरा गया। दरअसल नामांकन से ठीक पहले जिस प्रकार से अप्रत्याशित रुप से आशुतोष तिवारी का नाम आया उसके बाद दतिया भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया और आखिर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा इस लिए प्रदेश की राजनीतिक सुई पूर्व गृह मंत्री की तरफ घूमी हुई है। इतना सबकुछ होने के बाद भी कोई नेता किस प्रकार से धैर्य रखता है और पार्टी के लिए खड़ा रहता है वो बात डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा में देखने को मिली। प्रदेश कार्यसमिति में भी पूर्व गृह मंत्री अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए। वही हंसता मुस्कुराता चेहरा और वही सादगी उनमें देखने को मिल रही थी। खास बात यह रही कि जिस प्रकार से दतिया उप चुनाव के बाद पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ जिस प्रकार से ह्यूमर फैलाया गया था उससे विपरीत पूर्व गृह मंत्री को सबसे आगे सीट आरक्षित की गई थी जहां पर मोहन सरकार के सभी सीनियर मंत्री बैठे थे। इस बात से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि पूर्व गृह मंत्री भाजपा के लिए अब भी कितना मायने रखते हैं। जिस प्रकार से पूर्व गृह मंत्री को सम्मान दिया गया उससे यह साफ है कि समय आने पर डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को पार्टी की तरफ से फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। क्योंकि पूर्व गृह मंत्री भाजपा के लिए संकट मोचक की भूमिका निभाते रहे हैं। लिहाजा ऐसे नेता को भाजपा महज एक चुनाव से जज नहीं करेगी और अभी उनके अनुभव का लाभ उठाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान से शुरु हुई भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024