Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान से शुरु हुई भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Aug 30, 2026 2 min read
राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान से शुरु हुई भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति इस बार भगवान श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा में हो रही है। पार्टी के प्रत्येक नेताओं ने पहले भगवान श्रीराम के दरवार में हाजिरी लगाई फिर कार्यक्रम स्थल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद नेता कार्यसमिति में शामिल हुए। कार्यसमिति का आगाज राष्ट्रगीत के साथ हुआ और उसके बाद मध्य प्रदेश भाजपा के उन नेताओं का सम्मान किया गया जो नेता राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हैं। इन नेताओं में बंसीलाल गुर्जर,लालसिंह आर्य,कविता पाटीदार,तरुण चुग,पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा और आशीष अग्रवाल का शाल श्रीफल और राम दरवार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सभी का सम्मान किया गया। दो दिनों तक चलने वाली कार्यसमिति भाजपा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि महीने भर पहले ही भाजपा को दतिया उप चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भाजपा को अहसास हुआ है कि अब जनाधार कमजोर हो रहा है। इससे पहले भाजपा को विजयपुर उप चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। यही कारण है कि यह कार्यसमिति भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ओरछा में भाजपा की यह दूसरी बार कार्यसमिति हो रही है इससे पहले 14 साल पहले कार्यसमिति का आयोजन हुआ था और उसके बाद अब प्रदेश कार्यसमिति ओरछा में हुई है। इस बैठक के माध्यम से भाजपा ओरछा में अपनी पैठ मजबूत करने पर काम कर रही है। यही कारण है कि भाजपा ने श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा को प्रदेश कार्यसमिति के लिए चुना है। इस बैठक में राज्य सरकार के प्रति जनता में फैलता असंतोष कैसे खत्म किया जाए उस विषय पर भी मंथन होना है। जिसके तहत पार्टी जनता के विश्वास को कैसे जीतना है उस विषय पर मंथन करेगी। इसके अलावा अगले तीन महीने की कार्ययोजना तैयार करनी है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर महीने भर अभियान चलाना है उसको किस प्रकार से सफल बनाना है यह सारी चुनौतियां प्रदेश नेतृत्व के पास हैं। लिहाजा उत्साह विहीन कार्यकर्ताओं को एक बार फिर सक्रिय करने के लिए इस बैठक में रणनीति बनानी है जो साल 2027 के नगरीय निकाय चुनाव और फिर 2028 के विधानसभा चुनाव में काम आनी है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT