भाजपा की कार्यकारिणी जारी होने के बाद पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह की तबीयत बिगड़ीःपढिए मुखबिर

मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी जारी होने के बाद अब उसके साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। कार्यकारिणी के जारी होने का इंतजार कर रहे पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हे एयर एंबुलेंस से मेदांता शिफ्ट किया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार शनिवार शाम को मेहगांव में मुकेश चतुर्वेदी तबीयत खराब हुई थी। तबीयत खराब होने पर ग्वालियर में एडमिट किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संज्ञान लिया जिसके बाद उन्हे दिल्ली शिफ्टिं किया गया। खबर है कि उनका ऑपरेशन भी हुआ है फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुकेश चौधरी खुद को कार्यकारिणी में शामिल होने की उम्मीद लगा कर बैठे थे और जब कार्यकारिणी जारी हुई तो सूची से उनका नाम गायब था। सूची में नाम शामिल नहीं होने के बाद उन्होने कुछ नेताओं से आपत्ति भी दर्ज कराई थी। दरअसल जब उनका टिकट विधानसभा चुनाव से काटा गया था तब उन्हे आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में आपका ध्यान रखा जाएगा लेकिन कार्यकारिणी जारी हुई तो उनका कहीं भी नाम नहीं था। हांलाकि वो पहले से भी बीमार बताए जा रहे हैं लेकिन जिस प्रकार से सूची आई और उसमें उनका नाम नहीं था वो उनकी बीमारी के लिए बड़ा कारण माना जा रहा है। फिलहाल प्रदेश नेतृत्व की तरफ से उनके स्वास्थ की पल-पल की जानकारी ली जा रही है वहीं सीएम मोहन यादव खुद पूर्व विधायक के स्वास्थ को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?निगम-मंडलों की नियुक्तियों का खुला दरवाजा,अब सरकार की दिखेगी सोशल 'इंजीनियरिंग' सबको साधने की होगी कोशिश
RTI की जानकारी देने में भोपाल नगर निगम सबसे फिसड्डी,दो साल के अतिक्रम की कार्रवाई का नहीं है कोई दस्तावेज
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024