'भगवान' को मिला 'जगत' का साथ,सदस्यता अभियान के सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्मान किया है। दरअसल भगवनादास सबनानी मप्र सदस्यता अभियान टोली के प्रदेश संयोज थे और उन्ही की देखरेख में इतने बड़े अभियान को भाजपा ने अंजाम दिया। एमपी बीजेपी की ओर से डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे भाजपा ने हासिल करते हुए एक करोड़ 53 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। जो अपने आप मै एक बड़ी उपलब्धि है। अब सदस्यता अभियान के बाद भाजपा के संगठनात्मक चुनाव होने हैं उससे पहले दिल्ली में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर सहित उनके चार सहयोगी भी बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में सबसे पहले सदस्यता अभियान का सफलता पूर्वक संचालन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा द्वारा भगवानदास सबनानी का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर भगवानदास सबनानी ने कहा कि एक कार्यकर्ता के लिये इससे अधिक गौरव का पल दूसरा नहीं हो सकता! प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह सफलता सभी कार्यकर्ताओं की है और यह सम्मान भी सभी कार्यकर्ताओं का है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मेडिकल कॉलेज के पदों पर भर्ती की आयु सीमा को 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष किये जाने का राजेन्द्र शुक्ला ने रखा प्रस्ताव
शासकीय कर्मचारियों के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा अग्रिम वेतन,आदेश हुआ जारी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024