शासकीय कर्मचारियों ने चुनाव में ड्यूटी की लेकिन नहीं मिला मानदेय,भटकने के लिए मजबूर कर्मचारी

📷 Employees
प्रदेश में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है लेकिन शासकीय कर्मचारियों को अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है| लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कई स्थाई कर्मियों को विधानसभा और नगर निगम चुनावों के मानदेय भी नहीं दिए गए हैं| मानदेय को लेकर कर्मचारी लगातार निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर अपनी मांग बुलंद कर रहे हैं| मप्र तृतीय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया है कि भोपाल जिले के कई कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया है|कुछ कर्मचारियों के खाते में मानदेय आया है जबकि अधिकांश कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है| जानकारी के अनुसार भोपाल जिले में सात हजार से अधिक कर्मचारियों ने चुनावी ड्यूटी की थी| पहले जिस दिन चुनाव होते थे उसी दिन शाम को मानदेय का भुगतान कर दिया जाता था लेकिन अब खाते में पैसा आता है| ऐसे में अधिकांश कर्मचारियों के खाते में पैसा नहीं आया है| इसके लिए कर्मचारी संगठनों की तरफ से चुनाव आयोग को पत्र लिख कर भुगतान के लिए मांग करनी पड़ रही है| कुछ कर्मचारियों का यहां तक आरोप है कि उन्हे तीन पंचवर्षीय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मतगणना के पहले भाजपा में मंथन का दौर,सभी के कामों की होगी समीक्षा,एक जून को प्रदेश कार्यालय में होगी बैठक
मोदी सरकार को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने चौंकाया,करीब 20 सीटों का होने जा रहा नुकसान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025