मतगणना के पहले भाजपा में मंथन का दौर,सभी के कामों की होगी समीक्षा,एक जून को प्रदेश कार्यालय में होगी बैठक

📷 BJP Meeting
भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार अपने कार्यकर्ताओं को काम देती है ठीक उसी प्रकार भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कामों का मूल्यांकन भी करती है| लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किस प्रकार काम किया कहां क्या कमियां रहीं उस विषय को लेकर अब बीजेपी में मंथन का दौर शुरु होने वाला है| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार भाजपा एक जून को लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा करेगी| इसमें सभी 29 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान से लेकर पार्टी के अभियान को लेकर जानकारी ली जाएगी| बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे| प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने पत्र लिख कर एक जून को होने वाली समीक्षा बैठक की जानकारी दी है| भगवानदास सबनानी ने बताया है कि चुनाव के बाद समीक्षा करने की पार्टी की परंपरा रही है| इसके लिए एक जून से पहले लोकसभा विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सभी 38 विभागों,लोकसभा प्रत्याशी,कोर कमेटी,और विधानसभा संयोजक,प्रभारी और विस्तारकों के साथ बैठक करके जानकारी लेकर प्रदेश कार्यालय आने के लिए कहा गया है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?संविदा कर्मियों को राहत देने की तैयारी में प्रदेश की मोहन सरकार,राष्ट्रीय पेंशन योजना दायरे में लाने की कवायद
शासकीय कर्मचारियों ने चुनाव में ड्यूटी की लेकिन नहीं मिला मानदेय,भटकने के लिए मजबूर कर्मचारी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025