मिनी आंगनबाड़ियों को पूर्ण आंगनबाड़ी बनाएगी सरकार,मोहन कैबिनेट में हुआ फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में संचालित हो रही 12 हजार 670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को लेकर बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट में इन मिनी आंगनबाड़ियों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्र बनाने की घोषणा हुई है। उल्लेखनीय है कि मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का प्रावधान है। निर्णय अनुसार इन मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन के बाद एक पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एक पद आंगनवाड़ी सहायिका का होगा। उन्नयित 25 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक पर्यवेक्षक के मान से कुल 476 पर्यवेक्षक के पद स्वीकृत किये गये। केन्द्र सरकार के निर्धारित मापदण्ड उन्नयित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर लागू होंगे। मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों में उन्नयन किए जाने पर केन्द्रांश राशि रूपये 3401.90 लाख एवं राज्यांश राशि 17945.82 लाख होगा। इस प्रकार कुल राशि रूपये 21347.71 लाख अतिरिक्त वार्षिक व्यय भार आयेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?जल्द एक लाख पदों में की जाएगी भर्ती,कैबिनेट में लिया गया फैसला,रोजगार श्रृजन से भी युवा होंगे लाभान्वित
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए 'स्मार्ट एमपीसीजेड मोबाइल ऐप' हुआ लांच
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024