जल्द एक लाख पदों में की जाएगी भर्ती,कैबिनेट में लिया गया फैसला,रोजगार श्रृजन से भी युवा होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है| जिसके तहत प्रदेश के शासकीय विभागों में खाली एक लाख से अधिक पदों में जल्द भरती करने के निर्देश जारी किए गए हैं| यह भर्तियां कर्मचारी चयन आयोग और लोकसेवा आयोग द्वारा की जाएंगी| इस बैठक में सीएम रोजगार श्रृजन पर भी जोर दिया गया है| रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मंत्रियों अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए गए हैं| रोजगार के लिए 11 विभाग समन्वित प्रयास करेंगे| मामले की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अगले चार साल में रोजगार के अवसरों के श्रृजन के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी| इस बैठक में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव के सुखद परिणामों पर भी चर्चा हुई है| औद्योगिक इकाइयों के लिए स्किल्ड लेबर उपलब्ध हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा| प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को कैबिनेट में हरी झंडी दी गई है| प्रदेश के संभाग,उप संभाग,जिले,जहसील और विकासखंडो के पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द आरंभ होगी| इस संबंध में आमजन और प्रतिनिधि पुनर्गठन आयोग द्वारा आवेदनों पर विचार के पश्चात अनुशंसाएं की जाएंगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस पार्टी को ‘मुहूर्त’ का इंतजार,अच्छे दिन की तलाश में कांग्रेस जारी नहीं कर रही प्रदेश कार्यकारिणी,ज्योतिषियों से पूछा गया है मुहूर्त
मिनी आंगनबाड़ियों को पूर्ण आंगनबाड़ी बनाएगी सरकार,मोहन कैबिनेट में हुआ फैसला
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024