संविदा कर्मियों को सरकार की बड़ी सौगात,वेतन में 2.94 फीसदी की हुई बढ़ोत्तरी एक अप्रैल से होगी लागू

मप्र सरकार की ओर से संविदा कर्मियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है जिसके तहत सरकार के अलग-अलग विभागों,मंडलों,मैदानी दफ्तरों,निकायों और बोर्ड में कांट्रेक्ट (संविदा) पर काम कर रहे लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 2.94 फीसदी बढ़ोत्तरी की गई है। इस वृद्धि का लाभ कांट्रैक्ट पर काम कर रहे लोगों को एक अप्रैल 2025 से मिलेगा। इसी के हिसाब से उनके मासिक पारिश्रमिक का निर्धारण होगा। मप्र में सरकारी विभागों में इस समय 25 से 30 हजार लोग कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं सवा लाख लोग सरकार के उपक्रमों,निकायों और बोर्डों में कार्यरत हैं। वित्त विभाग ने इस पारिश्रमिक का निर्धारण उपभोक्ता सूचकांक के आधार पर किया है। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार पिछले पांच-छह साल में ये सबसे कम माना जा रहा है। साल 2019-20 में सालना बढ़ोत्तरी 7.69 प्रतिशत की हुई थी। इसके बाद वित्तीय वर्ष में यह क्रमशह 5.16 प्रतिशत,4.88 प्रतिशत,5.94 प्रतिशत,3.77 और 3.78 रही है। चालू वित्तीय वर्ष में इसे और कम कर दिया गया। गौरतलब है कि जुलाई 2023 में सामान्य प्रशासन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए थे,जिसमें साफ कहा था कि संविदा पर अलग-अलग विभागों में काम कर रहे लोगों को सालाना पारिश्रमिक में वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के हिंसाब से होगी। चालू वित्तीय वर्ष में यह 2.94 प्रतिशत आई है इसलिए पारिश्रमिक का निर्धारण भी इसी आधार पर हुआ है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?‘विजय शाह और जगदीश देवड़ा’ की जगह सामान्य वर्ग का नेता विवादित बयान देता तो क्या भाजपा छोड़ती
भाजपा विधायकों की ‘छाती पर मूंग दलेगी’ कांग्रेस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किया ऐलान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024