Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा विधायकों की ‘छाती पर मूंग दलेगी’ कांग्रेस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किया ऐलान

Jun 13, 2025 2 min read
भाजपा विधायकों की ‘छाती पर मूंग दलेगी’ कांग्रेस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किया ऐलान
ADVERTISEMENT
Font Size:

एक मुहावरा काफी प्रचलित है 'छाती में मूंग दलना' मध्य प्रदेश की सियासत में अब वो मुहावरा चरितार्थ होने की कगार पर है। दरअसल राज्य सरकार की तरफ से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी नहीं की जा रही है जिसका विरोध भारतीय किसान संघ ने भी करते हुए सीएम हाउस घेरने का ऐलान किया है। लेकिन इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा बयान देकर प्रदेश की सियासत में मूंग का पकौड़ा बनाने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अगर मूंग खरीदी नहीं की जाती है तो कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता भाजपा विधायकों और सांसदों के निवास पर जाएंगे और विधायकों की छाती पर मूंग दलेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इतने में भी बात नहीं बनी तो कांग्रेस के विधयाक केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पहुंच कर उनके निवास के बाहर भी मूंग दल कर विरोध दर्ज कराएंगे। मामले की जानकारी होते ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इसी प्रकार से श्लोगन देने में माहिर है और ऐसे ही स्लोगन देकर कांग्रेस सुर्खियों में बने रहना चाहती है। जबकि प्रदेश की मोहन सरकार लगातार किसानों के संपर्क में है और जल्द ही इस मसले को सुलझा लिया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा विधायकों की ‘छाती पर मूंग दलेगी’ कांग्रेस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किया ऐलान | मुखबिर MP