Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'जोश में नहीं होश' में रह कर भाषण दें सांसद और विधायक,अमित शाह ने दो टूक शब्दों में सांसद-विधायकों को दी चेतावनी

Jun 14, 2025 4 min read
'जोश में नहीं होश' में रह कर भाषण दें सांसद और विधायक,अमित शाह ने दो टूक शब्दों में सांसद-विधायकों को दी चेतावनी
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पचमढ़ी में आयोजित हो रहा है। शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  सबसे पहले 'एक पेड़ मां' के नाम लगाया उसके बाद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री सहित कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भाजपा के सभी सांसद-विधायक और पदाधिकारियों ने अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के दिवंगत आत्माओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। सभा शुरु होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाम में अपना संबोधन शुरु किया। केन्द्रीय गृह मंत्री का संबोधन शुरु होने के बाद भाजपा के सांसद और विधायक उस वक्त पसीना-पसीना हो गए जब केन्द्रीय गृह मंत्री एक-एक कर पार्टी के सांसद और विधायकों की कारिस्तानियों का लेखा जोखा खोलना शुरु कर दिया।दरअसल भाजपा के सभी नेताओं को इस बात का इल्म तो पहले से था कि केन्द्रीय गृह मंत्री का भाषण आक्रामक होगा लेकिन इतना आक्रामक और गुस्से से भरा होगा इस बात की किसी नेता ने कल्पना भी नहीं की थी। केन्द्रीय गृह मंत्री के तीखे और आक्रामक तेवर देख कई सांसद और विधायक पसीना-पसीना हो गए। जबकि हाल में कई एसी चल रहे थे और हाल के अंदर करीब 18-20 का टंप्रेचर था इसके बाद भी अमित शाह का भाषण सुनने के बाद सांसद और विधायक बार-बार पसीना पोछते नजर आए।आखिर ऐसा होना पहले से ही तय था लेकिन भाजपा के सांसद- विधायक यही सोच रहे थे कि अमित शाह आएंगे और एक दो छुरछुरी बम छोड़ेंगे निकल जाएंगे। उन्हे यह नहीं मालूम था कि अमित शाह अपनी जुवान में घातक हतियारों का जखीरा लेकर आ रहे हैं जो विस्फोट होगा तो उसका धमाका भी जोरदार होगा। दरअसल जिस प्रकार से पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मंच से भाषण दिया है उसकी पूरी रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्री के हाथों में थी। पहलगांव हमले के कारण अमित शाह शांत बैठे थे और इस इंतजार में थे कि बेलगाम होते नेताओं पर कब 'लगाम' लगाने का मौका मिलेगा। इस प्रशिक्षण शिविर ने अमित शाह को वो मौका दिया जिससे वो नेताओं को आक्रामक तरीके से समझा कर चले गए। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने ये भी कहा कि सरकार के बनने का मतलब यह नहीं है कि आप अजेय हो चुके हैं। जनता सिंहासन देना जानती है तो पांच साल बाद जमीन में बैठाना भी जानती है। अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान सभी विधायकों को दो टूक शब्दों में कहा कि जोश में नहीं होश में रह कर भाषण दें। एक- एक शब्द सोच विचार कर बोलिए हर शब्द का क्या अर्थ होता है ये भी सोचिए तभी बोलिए। अमित शाह ने यह भी कहा है कि भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है और यहां अनुशासन से बड़ा कोई नहीं है। जो भी नेता अनुशासन तोड़ेगा उसे पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी। दरअसल अमित शाह के निशाने पर मंत्री विजय शाह,जगदीश देवड़ा,प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते थे। इन नेताओं के बहाने केन्द्रीय गृह मंत्री ने हर सांसद- विधायक की जमकर क्लास ली। अमित शाह ने यह अहसास दिला दिया है कि हर नेता की उनके पास रिपोर्ट है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार अमित शाह ने सार्वजनिक संबोधन के बाद कुछ नेताओं से वन टू वन चर्चा भी की। जिसमें विजय शाह,जगदीश देवड़ा,प्रहलाद पटेल,नरेन्द्र शिवाजी पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल थे। बैठक में मौजूद Mukhbir ने बताया कि सभी को दो टूक शब्दों में कहा गया है कि गलती एकात बार माफ की जाती है लेकिन कुछ नेता ऐसे हैं जो बार-बार गलती करते हैं उसके बाद भी नहीं सीखते हैं। मंत्री शाह ने प्रहलाद पटेल को व्यक्तिगत तौर पर कहा कि आपसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। अमित शाह ने खुले तौर पर कह दिया है कि अब भविष्य में विवादित बयान बर्दास्त नहीं किए जाएंगे। गौरतलब है कि पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसका शुभारंभ अमित शाह ने किया है तो समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। तीन दिन में छह से ज्यादा केन्द्रीय मंत्री पचमढ़ी प्रवास पर जाएंगे और भाजपा के सांसद-विधायकों की क्लास लेंगे। वहीं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष तीनों दिन पचमढ़ी में रहेंगे और तीनों दिन सांसद- विधायकों की क्लास लेंगे

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'जोश में नहीं होश' में रह कर भाषण दें सांसद और विधायक,अमित शाह ने दो टूक शब्दों में सांसद-विधायकों को दी चेतावनी | मुखबिर MP