एमपी विधानसभा में माननीय अब स्क्रीन पर देखेंगे अपने सवाल,23 करोड़ की लागत से ई-विधानसभा व्यवस्था होगी लागू

📷 विधानसभा
मध्यप्रदेश में जनता के विकास के लिए बजट हो अथवा न हो लेकिन माननीयों की सुविधा और विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं है| इसकी बानगी ई-विधानसभा व्यवस्था के रुप में देखी जा सकती है|Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा में एक वर्ष के भीतर सभी काम आनलाइन होंगे| सदस्यों को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी आनलाइन स्क्रीन पर नजर आएंगे| इसके लिए सभी सदस्यों के टेबल पर स्क्रीन लगेगी| इसी लिए विधानसभा में ई-विधानसभा परियोजना लागू की जाएगी| इसका प्रस्ताव संसदीय कार्य विभाग ने कैबिनेट के अनुमोदन के लिए तैयार कर लिया है| 23 करोड़ रुपये की लागत की इस ई-विधान परियोजना को सरकार से शीघ्र अनुमति मांगने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने संसदीय कार्य विभाग से कहा है| बताया जा रहा है कि मानसून सत्र के पहले इस परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी| गौरतलब है कि प्रदेश में ई-विधान परियोजना को लागू करने की तैयारी पिछले दो-तीन वर्ष से चल रही है| तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अधिकारियों के दल के साथ केरल सहित अन्य राज्यों की विधानसभा में लागू इस व्यवस्था का अवलोकन भी कर चुके हैं| नरेन्द्र सिंह तोमर के अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा सचिवालय,संसदीय कार्य विभाग और संसदीय कार्य मंत्रालय के बीच अनुबंध भी हो गया है| इसमें 60 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार से मिलेगी और 40 प्रतिशत राज्य सरकार लगाएगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी के बड़े शहरों में नाइट कल्चर को मिली मंजूरी,अगले हफ्ते से 24 घंटे खुलेंगे मॉल,रेस्ट्रोरेंट और मार्केट
एमपी के मदरसों में हिंदू बच्चों को मिल रही तालीम,राज्य सरकार दे रही आर्थिक सहायता,राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का खुलासा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

भाभी बदनाम हुई 'चेतन' तेरे कारण सीएम का सपना चकनाचूर हुआ तेरे कारण
31/8/2026
किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा जोरदार 'अभिनंदन' करें
31/8/2026
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे
30/8/2026