Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

राज्यसभा के लिहाज से 'पूरी तरह फिट हूं' सज्जन सिंह वर्मा ने ठोंकी ताल हार्स ट्रेडिंग होने की जताई संभावना

May 22, 2026 2 min read
राज्यसभा के लिहाज से 'पूरी तरह फिट हूं' सज्जन सिंह वर्मा ने ठोंकी ताल हार्स ट्रेडिंग होने की जताई संभावना
ADVERTISEMENT
Font Size:

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस के दावेदारों की मंशा अब स्पष्ट होने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वो राज्य सभा चुनाव के लिहाज से पूरी तरह फिट हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा समय और परिस्थिति के हिसाब से किस नेता को राज्यसभा जाना चाहिए वो फैसला करने का अधिकार प्रदेश और केन्द्रीय नेतृत्व का हैं। लेकिन संगठन उन पर विश्वास दिखाता है वो पूरी तरह से फिट हैं। इसके अलावा सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। जिस प्रकार से ओड़ीसा में हुआ वो भाजपा की घिनौनी रणनीति का हिस्सा है। सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी से राज्यसभा के दो नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि जार्ज कुरियन और एल.मुरुगन दोनों हरल्ले नेता हैं जो अपने प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भी नहीं जीत पाए ऐसे नेताओं को मौका देकर भाजपा इमानदार कार्यकर्ताओं का अधिकार छीन रही है। साथ ही सज्जन सिंह वर्मा ने हार्स ट्रेडिंग को लेकर कहा कि जीतू पटवारी और उमंग सिंघार लगातार विधायकों के संपर्क में हैं। मतलब साफ है कि कांग्रेस नेताओं को राज्यसभा में हार्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने राजसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके तहत 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे नतीजे आएंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
राज्यसभा के लिहाज से 'पूरी तरह फिट हूं' सज्जन सिंह वर्मा ने ठोंकी ताल हार्स ट्रेडिंग होने की जताई संभावना | मुखबिर MP