‘गाय नहीं कटने दूंगा मांस नहीं बिकने दूंगा’ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को दी चुनौती

जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने करारा प्रहार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जब वोट लेना होता है तो गाय के नाम पर राजनीति करती है। लेकिन जीएसटी की जो नई दरें लागू हुई हैं उसमें गो-मांस पर जीरो फीसदी टैक्स कर दिया गया है। मतलब साफ है कि भाजपा की सरकार गो-मांस को बढ़ावा देना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि दुनिया में सबसे ज्यादा भारत से ही गो-मांस निर्यात होता है उस मुद्दे पर मोदी सरकार कुछ नहीं बोलती है। जीतू पटवारी ने कहा कि गाय के लिए अब वो 26 और 27 सितंबर को प्रदेश व्यापी आंदोलन करने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वो ‘गाय नहीं कटने देंगे और गाय का मांस नहीं बिकने देंगे’ गाय के मुद्दे को उठा कर कांग्रेस अध्यक्ष ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि वो हिंदुत्व के मुद्दे पर सरकार से दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस अध्यक्ष हाथ में आंकड़े लेकर बैठे थे उससे यह साफ था कि इस बार कांग्रेस अध्यक्ष अपना होमवर्क मजबूत करके आए हैं और संगठन से लेकर सरकार को बड़ी चुनौती देने की तैयारी में हैं। वहीं गाय के मुद्दे पर पशुपालन मंत्री लखन पटेल का गैर जिम्मेदाराना बयान आया है उन्होने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन करना काम है वो प्रदर्शन करें उससे क्या फर्क पड़ता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?जिस नेता पर 'डिफेंडर' लेकर पद देने का आरोप लगा वही नेता अब संगठन में समन्वय का कर रहा प्रयास
‘शिव-खंडेलवाल’ मुलाकात से भाजपा में बढ़ी चहल कदमी,निगम-मंडलों को लेकर हुई दोनों के बीच चर्चा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024
शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
30/7/2024