Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

राज्य सूचना आयुक्त पद के लिए IAS और IPS अधिकारी RSS सहित भाजपा संगठन में कर रहे लॉबिंग

Dec 31, 2025 2 min read
राज्य सूचना आयुक्त पद के लिए IAS और IPS अधिकारी RSS सहित भाजपा संगठन में कर रहे लॉबिंग
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के खाली पदों को लेकर रिटायर्ड अधिकारियों के बीच कसरत शुरु हो गई है। गौरतलब है कि मप्र में तीन सूचना आयुक्त पदों के लिए जगह खाली है जिसमें जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के तीन पदों के लिए IAS, IPS अधिकारियों के साथ-साथ कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी दौड़ में हैं। इन पदों के लिए कुल 185 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर आवेदन करने वालों में आठ सेवानिवृत्त आईएएस, तीन आईपीएस, तीन आईएफएस, 17 प्रशासनिक अधिकारी, 32 अधिवक्ता, 51 पत्रकार समेत अन्य लोग शामिल हैं। आवेदन करने वाले IAS अधिकारियों में संजय मिश्रा और वंदना वैद्य भी शामिल हैं। दोनों ने अपने वर्तमान पदों से हटकर सूचना आयुक्त बनने की इच्छा जताई है। सेवानिवृत्त IPS और IAS अधिकारी भी मैदान में सेवानिवृत्त IPS अधिकारियों में जीपी सिंह और मुकेश जैन ने आवेदन किया है। सेवानिवृत्त IAS अधिकारियों में संजय गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह रावत, नरेश पाल, राजेश कौल, रवीन्द्र सिंह और श्रीनिवास शर्मा के नाम शामिल हैं। अन्य प्रशासनिक सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी भी इस पद के लिए आवेदन कर चुके हैं।  मजे की बात यह है कि इस पद के लिए RSS से जुड़े कुछ लोगों ने भी अपने आवेदन भेजे हैं। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार सूचना आयुक्तों के चयन में भाजपा संगठन और RSS की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। यही कारण है कि कई आवेदक RSS के माध्यम से लॉबिंग कर रहे हैं। राज्य सूचना आयोग के इन अहम पदों के लिए चयन प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
राज्य सूचना आयुक्त पद के लिए IAS और IPS अधिकारी RSS सहित भाजपा संगठन में कर रहे लॉबिंग | मुखबिर MP