Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदा पानी पीने से आठ लोगों की मौत सीएम ने कई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Dec 31, 2025 2 min read
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदा पानी पीने से आठ लोगों की मौत सीएम ने कई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
ADVERTISEMENT
Font Size:

इंदौर में दूषित पानी की घटना के बाद सीएम मोहन यादव सहित मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सख्त हो गए हैं। गौरतलब है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदा पानी पीने से आठ लोगों की मौत हो गई है जिसके कारण पूरे मामले में सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसामान्य का स्वास्थ्य, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम यादव ने बताया कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति से नागरिकों के संक्रमित होने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। घटना में लापरवाही पाये जाने पर जोन क्रमांक–4 के जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और प्रभारी उपयंत्री पीएचई शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है। इस मामले में सीएम मोहन यादव ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है जिसमें आईएएस नवजीवन पंवार के निर्देशन में जांच करेगी। समिति में प्रदीप निगम, सुप्रिडेंट इंजीनियर और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को भी शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदा पानी पीने से आठ लोगों की मौत सीएम ने कई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित | मुखबिर MP