Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'संविधान खत्म तो दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा',राहुल गांधी ने दिया बयान

Jan 27, 2025 2 min read
'संविधान खत्म तो दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा',राहुल गांधी ने दिया बयान
ADVERTISEMENT
Font Size:

जय भीम जय संविधान यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अलग-अलग विषयों में बोलते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा- जीएसटी आप देते हो, मेहनत आप करते हो। पैसा आप खर्च करते हो और चाइना का माल अडाणी-अंबानी हिंदुस्तान में बेचते हैं। चाइना के युवाओं को रोजगार मिलता है। अडाणी-अंबानी को फायदा होता और आपके बच्चों रोजगार छीना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल के दाम कम होते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में पेट्रोल का रेट कभी नीचे नहीं जाएगा। राहुल गांधी ने भागवत के एक बयान पर कहा कि ये सीधा संविधान पर आक्रमण है। लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को रद्द करने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे। उनके सामने हम खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा।दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर मोदी की ताकत बढ़ी तो संविधान बदल देंगे। राहुल गांधी ने ही मोदी को रोकने की कोशिश की। मैंने इतिहास में पढ़ा था की मोहम्मद गजनी हिंदुस्तान को लूटने आया था। वैसे ही मोदी संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो कामयाब नहीं होंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT