जय नहीं बोला तो 'लाड़ली बहना' योजना बंद भाजपा विधायक मीना सिंह का धमकी भरा बयान

उमरिया के मानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक मीना सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक कथित तौर पर "भारत माता की जय" नहीं बोलने पर लाड़ली बहना योजना का लाभ बंद करने की बात कहती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुदरी नंबर-2 गांव में आयोजित एक लोकार्पण समारोह का है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भाजपा विधायक द्वारा मजाक में दी गई यह धमकी चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। ये वही मीना सिंह हैं जो शिवराज सरकार में मंत्री रह चुकी हैं और इनका विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। मीना सिंह द्वारा सार्वजनिक मंच पर दिए गए बयान की खबर प्रदेश नेतृत्व के पास भी पहुंच गई है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार प्रदेश नेतृत्व की तरफ से मीना सिंह को तलब भी किया जा सकता है। क्योंकि जिस प्रकार से मीना सिंह ने जय नहीं बोलने पर लाड़ली बहना योजना बंद करने की बात कही है उससे महिलाओं में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। भाजपा नेतृत्व में ऐसे बयानों को बर्दास्त नहीं किया जाता है इसी लिए नेतृत्व इस मामले को लेकर गंभीर है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले एक और भाजपा विधायक ने कहा था कि जय नहीं बोलोगे तो लाड़ली बहना योजना बंद करा दी जाएगी। वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने नारा नहीं लगाने पर लाड़ली बहना योजना का लाभ बंद कर देने की चेतावनी दी।जानकारी के अनुसार यह वीडियो मानपुर विधानसभा के कुदरी नंबर-2 गांव का बताया जा रहा है, जहां विधायक मीना सिंह एक लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे राष्ट्रभक्ति से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को राजनीतिक या वैचारिक नारों से जोड़ने पर सवाल उठाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?विधानसभा में यंग इंडियंस पार्लियामेंट का आयोजन राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने युवाओं को किया संबोधित
सीएम के कान में फुसफुस और बीजेपी अध्यक्ष से आंख मिचोली खेलते नजर आए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024