भाजपा में 35 से 45 वर्ष तक का ही ब्यक्ति बनेगा मंडल अध्यक्ष,13 सौ 13 मंडलों में चल रही चुनाव की प्रक्रिया

मप्र भाजपा में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया लगातार जारी है| पहले भाजपा के मंडलों की संख्या एक हजार 99वे हुआ करती थी लेकिन अब मंडलों की संख्या बढ़ा कर 13 से 13 कर दी गई है| मंडल अध्यक्षों के चुनाव की खास बात यह है कि इसमें भाजपा युवा नेतृत्व को ही महत्व दे रही है| इसी लिए भाजपा की तरफ से 35 से 45 साल की आयु सीमा मंडल अध्यक्षों के लिए रखी गई है| अगर कहीं इससे ऊपर का मंडल अध्यक्ष बनता है तो शिकायत मिलने पर उस ब्यक्ति को पद से हटा दिया जाएगा| मंडलों की संख्या बढ़ाने का मक्शद यह है कि अभी तक एक मंडल अध्यक्ष के अंडर में करीब 120 के आसपास बूथ आते थे जिसके कारण मंडल अध्यक्षों का कार्यभार बढ़ रहा था और वो हर जगह समय नहीं दे पा रहे थे यही कारण है कि भाजपा ने मंडलों की संख्या बढ़ा कर मंडल अध्यक्षों के काम को आसान बनने का प्रयास किया है| अब हर जिलों में करीब तीन मंडलों की संख्या बढ़ गई है| वहीं जिला अध्यक्षों के लिए भाजपा की तरफ से 60 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है| इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महिलाओँ को 33 फीसदी आरक्षण के हिसाब से स्थान देने जा रही है यानि मतलब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अब महिलाओं की सहभागिता बढ़ने जा रही है| इस योजना के माध्यम से भाजपा प्रदेश के हर घर में रसोई तक पहुंचने की योजना तैयार कर रही है| मंडलों की संख्या बढ़ने से पार्टी के और ज्यादा कार्यकर्ताओं को काम मिलेगा| इससे पहले भाजपा ने बूथों में चुनाव कर हर बूथ में चुनाव कराकर अपने कार्यकर्ताओँ को पहले ही सक्रिय कर आगे के काम मे लगा दिया है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एक महीने तक घर-घर जाएगी मोहन सरकार,जन कल्याण के कामों और शासकीय योजनाओं को भर ब्यक्ति तक पहुंचाने का शुरु हुआ अभियान
गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के सशक्तिकरण पर आधारित रहा सीएम यादव का एक साल
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024