Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एक महीने तक घर-घर जाएगी मोहन सरकार,जन कल्याण के कामों और शासकीय योजनाओं को भर ब्यक्ति तक पहुंचाने का शुरु हुआ अभियान

Dec 11, 2024 2 min read
एक महीने तक घर-घर जाएगी मोहन सरकार,जन कल्याण के कामों और शासकीय योजनाओं को भर ब्यक्ति तक पहुंचाने का शुरु हुआ अभियान
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार और संइठन स्तर पर प्रदेश भर में जनकल्याण अभियान का सीएम यादव ने गीता जयंती के मौके पर किया है। ग्यारह से 26 दिसंबर तक चलने वाले जनकल्याण पर्व में कई विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण होंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में आज से 26 जनवरी 2025 तक गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समृद्धि के नए अवसर उपलब्ध कराते हुए 34 हितग्राही मूलक योजनाओं, 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं और 63 सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर-घर सर्वे किया जाएगा। अभियान से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जनकल्याण पर्व के शुभांरभ पर प्रदेश की एक करोड़ 28 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 572 करोड़ रूपए की राशि तथा गैस सिलेंडर रिफीलिंग की लगभग 350 करोड़ रूपए की राशि बहनों के खातों में अंतरित की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में भी 55 लाख हितग्राहियों के खातों में 334.38 करोड़ की राशि भी सिंगल क्लिक से खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण पर्व और अभियान की शुभकामनाओं के साथ राशि अंतरण की बहनों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता जयंती के अवसर पर सस्वर गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बनाने वाले आचार्यों तथा बटुकों का भी अभिवादन किया।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
एक महीने तक घर-घर जाएगी मोहन सरकार,जन कल्याण के कामों और शासकीय योजनाओं को भर ब्यक्ति तक पहुंचाने का शुरु हुआ अभियान | मुखबिर MP