Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

आर-पार के मूड में 32 हजार NHM संविदाकर्मियों की हड़ताल जारी 8 जून को CM हाउस घेरने का करेंगे घेराव

Jun 3, 2026 2 min read
आर-पार के मूड में 32 हजार NHM संविदाकर्मियों की हड़ताल जारी 8 जून को CM हाउस घेरने का करेंगे घेराव
ADVERTISEMENT
Font Size:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत मध्यप्रदेश के करीब 32 हजार संविदाकर्मियों की हड़ताल लगातार जारी है। मांगें नहीं मानी गईं तो 8 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। बुधवार को भोपाल के जेपी अस्पताल के बाहर संविदाकर्मियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

ADVERTISEMENT

52 जिलों में हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर  

मुखबिर से हुई बात में संविदाकर्मियों ने बताया कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में हड़ताल चल रही है। कई जगह श्रमदान और जनजागरूकता कार्यक्रम कर कर्मचारी अपनी उपयोगिता बता रहे हैं। वहीं, कुछ अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की भी खबर है।

ADVERTISEMENT

25 मई से हड़ताल पर कर्मचारी  

संविदाकर्मियों की यह हड़ताल 25 मई से चल रही है। स्वास्थ कर्मियों का आरोप है कि पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में 2023 में बनी संविदा नीति को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जा रहा। वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।

क्या हैं प्रमुख मांगें?  

ADVERTISEMENT

संविदाकर्मियों की मांगों में शामिल हैं:  
- सभी संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण  
- राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) और स्वास्थ्य बीमा लागू करना  
- हर साल 10% वेतन वृद्धि  
- महंगाई भत्ता और वेतन विसंगतियों का निराकरण  
- नियमित कर्मचारियों जैसी छुट्टियां  
- समान काम के लिए समान वेतन  

'मांगे नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज'  

संविदाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 8 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
आर-पार के मूड में 32 हजार NHM संविदाकर्मियों की हड़ताल जारी 8 जून को CM हाउस घेरने का करेंगे घेराव | मुखबिर MP