भाजपा ने बढ़ाया जीतू पटवारी का 'कद' विरोध करने से पता चली 'दो कौड़ी' की ताकत

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भाजपा गंभीर नेता नहीं मानती थी लेकिन सीएम मोहन यादव के एक बयान से कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भाजपा इतनी गंभीर हो गई कि उनके होर्डिंग भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा दिए गए वो भी पांच मुख वाले सांप के साथ। कहते हैं जब किसी इंसान की बुराई पूरी क्षमता के साथ की जाए तो उसकी ताकत का अहसास होता है। कुछ ऐसा ही कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के साथ हो रहा है। सुजालपुर में सीएम मोहन यादव ने जीतू पटवारी को दो कौड़ी का अध्यक्ष कहा था। सीएम का यह बयान आया तो लोगों ने उस बयान को स्तरहीन बताया। फिर क्या था सीएम के बयान को सही साबित करने के लिए भाजपा की तरफ से सोशल मीडिया में होड़ सी लग गई। हद तो तब हुई जब भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी ने प्रदेश कार्यालय के बाहर एक ऐसी होर्डिंग लगवा दी जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष की ताकत का अहसास कराने लगी। हांलांकि भाजपा नेतृत्व को समय रहते इस बात का अहसास हुआ कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही जीतू पटवारी को महत्व दे दिया। लेकिन जब तक जीतू पटवारी की पंचमुखी सांप वाली तस्वीर की होर्डिंग को हटाया गया तब तक जीतू पटवारी बड़े नेता बन चुके थे। जिन जीतू पटवारी को भाजपा में हल्के से लिया जाता था वही जीतू पटवारी भाजपा के लिए गंभीर समस्या वाले नेता बन चुके थे। अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी जितने लोकप्रिय नहीं थे उससे कहीं ज्यादा सीएम के दो कौड़ी वाले बयान और फिर पांच मुखी सांप वाली होर्डिंग से वो लोकप्रिय हो गए। अब तक जीतू पटवारी जो भी कर रहे थे उस पर जनता की नजर नहीं पड़ रही थी लेकिन भाजपा के अति उत्साही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनता के मन में यह पहुंचाने का काम किया जीतू पटवारी कुछ तो कर रहे हैं अन्यथा भाजपा इतना ज्यादा विरोध नहीं करती। कहते हैं किसी को बड़ा बनाना हो तो उसकी बुराई शुरु कर दो। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ भी ऐसा ही हुआ। जो जीतू पटवारी अखबार के आखिरी पेज अथवा किसी कोने में दिखते थे वही जीतू पटवारी अब अखबारों के फ्रंट पेज तक आ गए। अभी तक जो लोग कह रहे थे कि कांग्रेस सक्रिय नहीं है अब वही लोग कह रहे हैं कि जीतू पटवारी से भाजपा डर रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'दो कौड़ी' से 'पंचमुखी' अवतार तक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा के बाहर लगा बैनर
आर-पार के मूड में 32 हजार NHM संविदाकर्मियों की हड़ताल जारी 8 जून को CM हाउस घेरने का करेंगे घेराव
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024