Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में निष्कृय पदाधिकारियों का कटेगा पत्ता हफ्ते भर के अंदर तैयार होगी सूची

Apr 1, 2026 2 min read
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में निष्कृय पदाधिकारियों का कटेगा पत्ता हफ्ते भर के अंदर तैयार होगी सूची
ADVERTISEMENT
Font Size:

युवा कांग्रेस संगठन में निष्क्रियता और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। काम न करने वाले सचिवों और महासचिवों को संगठन से हटाया जाएगा। काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों की रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेजी जाएगी। इनके स्थान पर उन युवाओं को मौका दिया जाएगा जो बिना पद के भी काम कर रहे हैं। यह निर्णय प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से लिया गया है। 13 अप्रैल को जबलपुर में भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भी युवा कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है। युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद यह घनघोरिया ने तय किया था कि प्रत्येअ पंचायत और वार्ड स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी। कई जगहों पर यह काम अभी तक नहीं हुआ है। इसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष से लेकर प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों की थी। दो दिन पहले हुई युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी बैठक में तय किया किया गया कि ऐसे पदाधिकारी जो काम नहीं कर रहे उन्हें पद से हटाया जाएगा। गौरतलब है कि मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी है इसी लिए समय रहते कमजोर कड़ियों को अभी से सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। क्योंकि साल 2023 में विधानसभा और 24 में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद समीक्षा बैठकों में यह बात सामने आई थी कि संगठन की कमजोरी के कारण पार्टी की ये हालत हुई है। लिहाजा अब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर पूरा जोर दे रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में निष्कृय पदाधिकारियों का कटेगा पत्ता हफ्ते भर के अंदर तैयार होगी सूची | मुखबिर MP