Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भोपाल में समन्वय बैठक के बाद दिल्ली में हुआ मंथन निगम-मंडलों की सूची जारी करने के लिए आपसी सहमति की कोशिश

Apr 1, 2026 2 min read
भोपाल में समन्वय बैठक के बाद दिल्ली में हुआ मंथन निगम-मंडलों की सूची जारी करने के लिए आपसी सहमति की कोशिश
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार को दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश के सांसदों से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। सीएम और अध्यक्ष का दिल्ली दौरा मध्य प्रदेश की राजनीति के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि तीन दिन पहले ही भोपाल में संघ,संगठन और सरकार के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य निगम-मंडलों की सूची थी। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल निगम-मंडलों की सूची जल्द जारी करने के मूड में हैं इसी लिए सीएम और अध्यक्ष का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली दौरे पर सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री  दुर्गादास उइके, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री  सावित्री ठाकुर से भी मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पहले मध्य प्रदेश के सांसदों से विकास के विभिन्न मुद्दों पर वन-टू-वन चर्चा की। प्रदेश के विभिन्न अंचलों में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संसद सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश भवन में हुई बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। दिल्ली में हुई इन मुलाकातों और बैठकों के बाद सभी की नजरें निगम-मंडल पर आकर टिक गई हैं। अभी तक जिस प्रकार से निगम-मंडल की सूची को लेकर वरिष्ठ नेता टांग अड़ा रहे थे उन सभी नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे किसी प्रकार की दिक्कत अब न आने पाए।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भोपाल में समन्वय बैठक के बाद दिल्ली में हुआ मंथन निगम-मंडलों की सूची जारी करने के लिए आपसी सहमति की कोशिश | मुखबिर MP