शासकीय कर्मचारियों की होगी ‘दिवाली’ मंहगाई भत्ता समेत बोनस देने की बन रही रणनीति,लंबे समय से कर्मचारी कर रहे इंतजार

मप्र की मोहन सरकार शासकीय कर्मचारियों को खुश करने की योजना तैयार कर रही है| दरअसल प्रदेश के साढ़े सात लाख से ज्यादा शासकीय कर्मचारियों को अब 46 फीसदी की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है| जबकि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को 50 फीसदी मंहगाई भत्ता करीब छह महीने पहले से ही दिया जा रहा है| मतलब मप्र के शासकीय कर्मचारियों के केन्द्रीय कर्मचारियों की तुलना में प्रति महीने चार से पांच हजार रुपये का नुकसान हो रहा है| इस बात को लेकर प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने कई बार आवाज उठाई सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की भी कोशिश की लेकिन सरकार ने हर बार आश्वासन देकर कर्मचारियों के आंदोलन को स्थगित कर दिया| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार अब प्रदेश की सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को खुश करने की योजना तैयार करते हुए उन्हे 50 फीसदी मंहगाई भत्ता देने का मन बना लिया है| वित्त विभाग के मुखबिरों की मानें तो सरकार दिवाली में शासकीय कर्मचारियों को बोनस भी देने की योजना तैयार कर रही है| सरकार चाहती है कि कर्मचारी खुश होकर काम करें जिससे राज्य के विकास में और गति आए| फिलहाल मंहगाई भत्ते को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और वित्त विभाग की अनुमति भी मिल गई है| अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा उसके बाद अगर मोहन कैबिनेट मंहगाई भत्ते को हरी झंडी देती है तो अक्टूबर महीने का वेतन जब नवंबर में मिलेगा तो मंहगाई भत्ता जुड़ कर मिलेगा| कर्मचारियों का जो एरियर्स होगा उसे भविष्य निधि में जोड़ने की योजना तैयार हो रही है| क्योंकि मंहगाई भत्ता देने के साथ अगर सरकार एरियर्स भी देगी तो राजगीय कोष में बड़ा भार आएगा लिहाजा सरकार ने योजना तैयार की है कि एरियर्स को भविष्य निधि में डाला जाएगा| वहीं बोनस को लेकर भी सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है| उम्मीद है कि सरकार जल्द ही बोनस देने की घोषणा कर देगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा आज सभी जिलों में एक साथ करेगी बैठकें,एक अक्टूबर को मंडलों में होगी बैठक,सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की होगी तैयारी
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ओलंपिक और पैरालंपिक के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024