भाजपा आज सभी जिलों में एक साथ करेगी बैठकें,एक अक्टूबर को मंडलों में होगी बैठक,सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की होगी तैयारी

संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी अपने अभियान को लगातार तेज करती चली जा रही है| भाजपा ने पहले चरण में एक करोड़ पांच लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं अब इस आंकड़े को भारतीय जनता पार्टी दो करोड़ तक ले जाने की योजना तैयार कर रही है| यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी आज 30 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर पहले समीक्षा करेगी फिर उसके बाद अभियान को कैसे गति दी जाए उसके बारे में रणनीति तैयार करेगी| एक अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी अपने एक हजार से अधिक मंडलों में एक साथ बैठक आयोजित कर बूथ स्तर तक की रणनीति तैयार करेगी| गौलतलब है कि भाजपा का पहला फेज दो सितंबर से शुरु हुआ था जो 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जंयती के मौके पर समाप्त हुआ था| अब दूसरा फेज 15 दिन का होगा जो दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से शुरु होगा| दूसरे चरण में भाजपा उन लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएगी जो अलग-अलग समाज में अपनी छाप रखते हैं| कुल मिला कर विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने की वोटर्स को साधने का प्रयास किया था अब उन्ही की वोटर्स को भाजपा पार्टी का सदस्य बना कर अभियान को गति देने की रणनीति तैयार कर रही है| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी बूथ स्तर पर जाकर सदस्यता अभियान को लगातार गति देने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास कर रहे हैं| भाजपा की दो दिन पहले हुई बैठक में भी सख्त शब्दों में यह बता दिया गया है कि दो पदाधिकारी सदस्यता अभियान में रुचि नहीं ले रहे हैं वो भविष्य में किसी भी पद की उम्मीद न करें| मतलब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी अपने अभियान को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मोहन सरकार का बड़ा फैसला,'लू-लपट' को प्राकृतिक आपदा मानेगी सरकार,मुआवजे का बढ़ेगा दायरा
शासकीय कर्मचारियों की होगी ‘दिवाली’ मंहगाई भत्ता समेत बोनस देने की बन रही रणनीति,लंबे समय से कर्मचारी कर रहे इंतजार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024