'जागृत हिन्दू मंच ने लगाए 101 पौधे' प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी का बयान,पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी

भोपाल में ग्रीन कवर बढ़ाने जाग्रत हिन्दू मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजधानी के ग्राम फंदा में बुधवार को 101 पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जाग्रत हिन्दू मंच ने लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की। जाग्रत हिन्दू मंच के संरक्षक और मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा, हर व्यक्ति को अपने घर में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह हरियाली ही है जो धरती मां का श्रृंगार है। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा की, मोदी जी का आभारी हूं की उन्होंने करोडो पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया है। डॉ. केसवानी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा, तापमान लगातार बढ़ रहा है अगर यह ऐसे ही बढ़ता रहा तो भविष्य की पीढ़ी को नुकसान होगा। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा, हम पूरे प्रदेशवासियों से अपील करते हैं कि वह पौधा जरूर लगाएं। हमारे पूर्वजों ने पेड़ों को बचाने के लिए बलिदान दिया। पेड़ों की कीमत हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले समझ ली थी। शायद आज हम उन्हें अनुसरण नहीं कर पाए। इसलिए, समस्या पैदा हो रही है, इस समस्या को दूर करने के लिए हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे।
इस अवसर पर सीहोर जागृत हिंदू मंच के जिला अध्यक्ष श्री विपुल बंसल,यश कुमार,प्रकाश यादव ,प्रशांत कुमार,दादा खुशीलाल मालवीय ,अमित वर्मा ,मोहन अहिरवार ,सतीश कुमार सहित अनेक लोक उपस्थित थे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी हितेष वाजपेयी ने स्वीकारा,बारिश में बह गई सड़कें
स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल,राजेन्द्र शुक्ला नहीं दिखा पाए कमाल,चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे प्रदेश के अधिकतर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024