स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल,राजेन्द्र शुक्ला नहीं दिखा पाए कमाल,चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे प्रदेश के अधिकतर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

प्रदेश भर में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है| बारिश के कारण बीमारियों ने भी लगातार पांव पसारना शुरु कर दिया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार पड़ा है| दरअसल प्रदेश के किसी भी शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों की पर्याप्त ब्यवस्था नहीं है| स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला अक्शर ये कहते नजर आते हैं कि स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है लेकिन वर्तमान के हालात जिस प्रकार से देखने को मिल रहे हैं उसमें तो फिलहाल सरकार के ये सारे दावे खोंखले साबित हो रहे हैं| भोपाल के शासकीय अस्पतालों से लेकर किसी भी जिले में जाए सभी जगहों पर चिकित्सकों की भारी कमी है| मरीज इधर से उधर भटकते नजर आ रहे हैं| मजबूरन मरीजों को निजी अस्पतालों का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है और निजी अस्पताल मनमाने तरीके से फीस वसूली कर रहे हैं| स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा से आते हैं रीवा के ही अस्पतालों की बात करें तो वहां बद से बदतर स्थिति बनी हुई है| ग्रामीण क्षेत्रों में बने चिकित्सालयों में तो कई सालों से चिकित्सक ही नहीं हैं कई अस्पताल ऐसे हो चुके हैं जहां आवारा मवेशियों और कुत्तों ने अपना आशियाना बना लिया है| कुल मिला कर बारिश के इस सीजन में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला प्रदेश की जनता का स्वास्थ्य ठीक करने में नाकाम साबित हुए हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'जागृत हिन्दू मंच ने लगाए 101 पौधे' प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी का बयान,पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी
राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा में दावेदारों की कतार,कई दावेदार आए सामने,दिल्ली से होगा फैसला
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024