जीतू पटवारी के सामने केन्द्रीय नेतृत्व के टास्क में खरा उतरने की चुनौती,गुटबाजी को भी खत्म करने का निर्देश

गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में मध्य प्रदेश कांग्रेस को लेकर कई टास्क दिए गए हैं। टास्क मिलने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के चेहरे पर चिंती की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। दरअसल जिस प्रकार से मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को टास्क दिया गया है उसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी में एकजुटता की आवश्यकता होगी लेकिन वो कांग्रेस में है नहीं लिहाजा कांग्रेस अध्यक्ष अभी से चिंता के सागर में गोते लगाने लगे हैं। केन्द्रीय नेतृत्व ने एक बड़ी चुनौती देते हुए कहा है कि भाजपा,संघ और मोदी के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ें। कांग्रेस अध्यक्ष को पंचायत और शहरी मोहल्ला कमेटियों का जल्द गठन करने के लिए भी कहा गया है। अधिवेशन में साफ कहा गया है कि मिशन 2028 की तैयारियों में पार्टी को अभी से जुटना है इस बार के चुनाव में पार्टी को कोई कमी नहीं दिखनी चाहिए। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष को बंद कमरे में ताकीद भी दी गई है और कहा गया है कि पार्टी के सभी नेताओं को साथ लेकर चलें,पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का काम करती है। इस अधिवेशन में मध्य प्रदेश से गए कई नेताओं ने अपनी-अपनी शिकायतें भी केन्द्रीय नेतृत्व के सामने रखी हैं जिसे दूर करने का आश्वासन दिया गया है। गौरतलब है कि सतना की सभा के दौरान जिस प्रकार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह (राहुल) ने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी के चक्कर में नहीं पड़ने की बात कही थी उसकी शिकायत दिल्ली तक पहुंची है जिसके कारण कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भी दिल्ली से काफी कुछ सुनने को मिला है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पार्थ योजना 9 स्थानों से होगी शुरू,खेलो-बढ़ो अभियान के लिए स्कूलों का होगा चयन
प्रदेश को मिलेगी ‘स्मार्ट’ गांव की सौगात,प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाने की तैयार की रणनीति,पढ़िए पूरी खबर
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024